फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित द्वितीय बैट्स एंड बॉल्स ग्रुप्स अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। शनिवार को दून इस्टीट्यूट के खेल मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला माईटी क्रिकेट एकेडमी और दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। माईटी क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.1 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गई। टीम के खिलाड़ी आशुतोष ने 46 व नितिन ने 19 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी करने उतरी दून स्टार्स एकेडमी की टीम ने 21.4 ओवर में लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। अग्रिम भंडारी ने टीम के लिए नॉट आउट 49 रन व कुनालवीर ने 43 रन अर्जित किए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अग्रिम भंडारी को मैन ऑफ द मैच, शाश्वत डंगवाल को मैन ऑफ दी सीरीज व बेस्ट बैट्समैन, अनिकेत खरोला बेस्ट बॉलर और कार्तिक भट्ट को बेस्ट विकेट कीपर का खिताब मिला। इस मौके मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, इंस्टीट्यूट के एचआर अरुण कोठारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धनपाल खरोला, क्रिकेट कोच अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, सुनील त्रिपाठी, गणेश भारद्वाज, राइडर, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें