फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा खेलों से भी बना सकते हैं करियर : कनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स क्लब डोईवाला की ओर से क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जूड़ो की राष्ट्रीय खिलाड़ी कनिका नेगी ने विभिन्न खेलों से जुड़े करीब 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कनिका नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में खेलों से भी करियर बनाया जा सकता है। युवाओं को बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

हरीश कोठारी ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र से वॉलीबाल, फुटबाल, एथलीट के अलावा क्रिकेट की प्रतिभाऐं भी सामने आई हैं। स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि संगठन क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने के अलावा उनको खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है। बताया कि जल्द वॉलीबाल खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय कैंप का भी आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, विक्रम नेगी, गौरव मल्होत्रा, सुषमा चौधरी, मोहित शर्मा, नरेंद्र नेगी, मदनमोहन बिज्लवाण, नंदबहादुर, संतोष दीक्षित, निशां परवीन, विजय शर्मा, कृष्णापाल, भूपेंद्र प्रसाद, आयशा परवीन, सुलोचना रावत, देवेंद्र प्रसाद आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें