फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनीखाल क्षैत्र मे एक माह से रसोई र्गस सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। चांदनीखाल क्षेत्र में एक माह से रसोई गैस की सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गैस एजेंसी संचालकों से मांग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। रसोई गैस की सप्लाई न होने से ग्रामीणों के सामने भोजन पकाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

गजेंद्र नेगी, संदीप बर्तवाल, भूपेंद्र परमार, रंजना बर्तवाल, राजपाल बर्तवाल, जगदीश किमोठी, प्रकाश राणा और दिगपाल नेगी का कहना है कि क्षेत्र में जहां रसोई गैस की सप्लाई बंद पड़ी है, वहीं सस्ता गल्ला संचालकों की ओर से उपभोक्ताओं को मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसी तरह भोजन पकाने की व्यवस्था कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक शोभा बेंजवाल का कहना है कि प्लांट से मांग के अनुसार रसोई गैस की आपूर्ति न होने से दिक्कतें आ रही हैं। इंडेन गैस सर्विस के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु करवा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें