फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा निवृत कैप्टन दयाल सिंह जयकंडी के रास्ते में मृत अवस्था में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दो दिन से लापता देवाल ब्लॉक के बांक गांव के दयाल सिंह पटवाल (75, सेनि. कैप्टन) कर्णप्रयाग के जयकंडी के पास मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना कर्णप्रयाग के एसआई प्रदीप कोहली ने बताया कि 22 जून को दयाल सिंह के पुत्र गंगा सिंह ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह 20 जून को दवाई लेने आर्मी अस्पताल कालेश्वर गए थे लेकिन पहुंचे नहीं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी खोज की तो शनिवार सुबह दयाल सिंह पटवाल कालेश्वर से जयकंडी जाने वाले रास्ते के किनारे मृत अवस्था में मिले। आशंका जताई जा रही है कि दयाल सिंह रास्ते से नीचे झाड़ियों में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें