फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेथा गांव में फिर से देखा गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

मलेथा गांव में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात को एक बार फिर गुलदार गांव के आसपास घूमता दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

18 दिन पूर्व भी गुलदार ने गांव स्थित एक गोशाला में घुस कर बकरी और बछड़े को मार गिराया था। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, माया सिंह, चमन सिंह, पूरण सिंह, मुन्ना सिंह आदि का कहना है कि आए दिन गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है। गुलदार की दहशत से ग्रामीणों ने बच्चों के बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों को रात भर जागकर मवेशियों की रक्षा करनी पड़ती है। करीब एक माह से गुलदार की मूवमेंट गांव के आसपास बनी हुई है। कुछ दिन तक शांत रहने के बाद एक बार फिर गुलदार गांव के आसपास नजर आने लगा है। उधर, डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि संबंधित रेंजाधिकारी को गांव के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें