फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सिखाए गेंदबाजी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन डोईवाला की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में पहले दिन खेल विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को गेंदबाजी के गुर सिखाए। प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन 19 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। शुगर मिल रोड़ स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के मैदान पर शुक्रवार अपराह्न प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल की तमाम प्रतिभाओं को अवसर की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर से जुड़े राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए शिविर पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। क्रिकेट विशेषज्ञ अंडर-19 के उदीयमान खिलाड़ियों को खेल की सभी बारीकियां बताएंगे। बताया गया कि नगर के बाद ग्रामीण इलाकों में भी शिविर लगाए जाएंगे। उद्घाटन सत्र में अमनजीत सिंह बिट्टा, रजत लोधी, अनिल चौहान, सुनील सकलानी, प्रवीण कन्नौजिया, शिवम, मोनू, बिट्टू, मनीष बाली, वरुण थापा, सियाराम गिरी आदि तमाम पदाधिकारी और क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें