फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्ट्राइकर ने मुरादाबाद को छह विकेट से मात दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहा स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में दून स्ट्राइकर देहरादून की टीम ने मुरादाबाद को छह विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन बनाए। आर्यन चौधरी ने 48, पार्थन ने 16 और इमरान ने 11 रन की पारी खेली। देहरादून की ओर से सचिन ने तीन, सारस्वत ने दो और यश, आर्यन कौशिक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी देहरादून की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। विनीत 41, चिन्मय ने 27, आर्यन कौशिक ने 16 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से पार्थ ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच मेरठ और मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। सचिन ने 66, आर्यन ने 35, इमरान ने 20 रन बनाए। मेरठ की ओर से रिजवान ने दो और रोहित, अनमोल, आकाश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मेरठ की पूरी टीम 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रवि, सुमन ने 18-18, रिजवान ने 15 और रोहित ने 17 की पारी खेली। मुरादाबाद की ओर से आजम ने तीन, पार्थ, इसरजीत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें