फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईटी और दून स्टार्स एकेडमी रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर के खेल मैदान में आयोजित द्वितीय बैट्स एंड बॉल्स ग्रुप्स अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पहला मैच जीआरएस क्रिकेट एकेडमी व माईटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। माईटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 230 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी जीएसआर क्रिकेट एकेडमी महज 148 रन पर सिमट गई। माईटी ने मुकाबला 82 रन जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला पुरोहित क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के मध्य हुआ, जिसमें दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 220 रन का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी करने उतरी पुरोहित क्रिकेट एकेडमी 14 ओवर में 140 रन पर सिमट गई, जिसमें टीम के लिए खिलाड़ी अवनीत ने 36 व अमन ने 26 रन जुटाए। दून स्टार्स ने 80 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मैच माईटी क्रिकेट एकेडमी और दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, प्रसन्नजीत, राइडर, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें