जोशीमठ। पैनखंडा विकास संघर्ष समिति ने भारत-तिब्बत सीमा से जुड़े सीमांत गांव नीती को इनर लाइन से बाहर रखने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। रमेश सती ने कहा कि नीती भारत-चीन सीमा का अंतिम गांव है। ग्रीष्मकाल में यहां भोटिया जनजाति और अन्य ग्रामीणों का आना-जाना रहता है। इनर लाइन नीती गांव से करीब चार किलोमीटर पहले गमशाली गांव से शुरू होती है। यहां चेक पोस्ट पर आईटीबीपी की ओर से ग्रामीणों से प्रशासन की अनुमति मांगी जा रही है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पिछले सालों तक यहां यह व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने इस व्यवस्था को बंद करवाने की मांग उठाई।