पोखरी। नखोलियांणा वार्ड में एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप होने से वार्ड के लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं पीठ पर पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने शीघ्र पेेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रबल लाल, बृजेश लाल, मुकेश लाल, शिव लाल और गिरधारी लाल का कहना है कि वार्ड को सप्लाई होने वाली पेयजल लाइन 15 जून को बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई। ऐसे में उपभोक्ता पीठ पर ढोकर पेयजल आपूर्ति करने को मजबूर हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता हर्षदेव का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। यदि नखोलियांणा वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित है तो इसे दिखवाया जाएगा। शीघ्र वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।