फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं से मारपीट के आरोपी छात्र नेता को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अभियंताओं से मारपीट के मामले में गिरफ्तार छात्र नेता को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। छात्र नेता को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात उसके कमरे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन चौरास मोटर पुल मामले में लोनिवि के अभियंताओं के साथ मारपीट के आरोपी 9 छात्रों में से एक छात्र रामप्रकाश (नीरज रैम्स) को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय से 3 आरोपी छात्रों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किए गए थे। दो छात्रों के शहर से बाहर होने पर गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जबकि 6 अन्य आरोपी छात्र पूर्व में ही कोर्ट में पेश हो चुके थे। छात्र नेता के अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि शुक्रवार को आरोपी छात्र नेता रामप्रकाश को जिला न्यायालय से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया है। जमानत पर रिहाई के बाद बड़ी संख्या में बिड़ला परिसर से छात्र नेता रामप्रकाश को लेने पौड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें