फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद देव मिलन को हनोल पहुंची पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

करीब 28 साल बाद हिमाचल प्रदेश के अस्ति गांव से बोठा महासू देवता की पालकी देव मिलन को हनोल स्थित महासू मंदिर पहुंचीं। जहां लोगों ने देव पालकी का भव्य स्वागत किया। पूरा परिसर महासू देवता के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

बजीर केशव सिंह ने बताया कि देव पालकी छह दिन की पैदल यात्रा पर बृहस्पतिवार को वाया मेंद्रथ होते हुए हनोल पहुंची है। ढोल-दमाऊ की थाप पर देव पालकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देव पालकी के दर्शन को लोग आतुर नजर आए। देव पालकी ने मंदिर परिसर में महासू देवता से मिलन किया। रातभर जागकर लोगों ने मंदिर परिसर में देव आराधना की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मंदिर समिति की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व देव पालकी 1990 में हनोल आई थी। शनिवार को देव पालकी वापसी को प्रस्थान करेगी। इस मौके पर उप बजीर सुनील जोशी, गंगाराम, भजन दास, सूरत राम, सैन सिंह, दयाराम, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें