फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की भिडंत में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत में चमोली जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एमएस सजवाण और उनका वाहन चालक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से महाप्रबंधक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि वाहन चालक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एमएस सजवाण विभागीय वाहन से पांडुकेश्वर जा रहे थे। हाईवे पर हेलंग के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा वाहन से महाप्रबंधक के वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में एमएस सजवाण के सिर में गहरी चोट आईं, जबकि चालक सत्यप्रसाद पोखरियाल के हाथ पर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इनोवा कार में सवार किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें