फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के साथ ही गायत्री मंत्र के उद्घोष से गुंजायमान हुआ चीन सीमा क्षेत्र-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिम वीरों ने चौदह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा ग्लेशियर में योगाभ्यास किया। योग शिविर में 25 जवानों ने हिस्सा लिया। चीन सीमा क्षेत्र में अग्रिम चौकियों लपथल, मलारी, हर्षिल, माणा गांव में भी देश के प्रहरियों ने योगाभ्यास किया। माणा में आईटीबीपी के जवानों के गायत्री मंत्र के उद्घोष से चीन सीमा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। सेना कैंप जोशीमठ में सेना के जवानों ने योग शिविर आयोजित किया। आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली में उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों ने योग किया। प्रधानाचार्य ने जवानों को योग की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें