फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के सहायक महाप्रबंधक डा. सुनील पांडेय ने चमोली जिले में बैंक की ओर से संचालित 200 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नाबार्ड के सहयोग से गोपेश्वर में महिला समूहों की ओर से मसाला चक्की लघु उद्योग, कताई-बुनाई उद्योग, स्थानीय उत्पादों की खाद्य सामग्री और ऊन का कारोबार किया जा रहा है। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक डा. पांडेय ने गोपीनाथ, देवेश्वरी व माहेश्वरी स्वयं सहायता समूह, पटियालधार, घिंघराण, सुभाषनगर और जयदीप भवन में संचालित लघु उद्योगों का निरीक्षण कर महिलाओं से उद्योगों की प्रगति के बारे में जाना। सहायक महाप्रबंधक ने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार के साथ बैठक कर बैंक की प्रगति पर चर्चा की। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कापरी और नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें