फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने किया योग, योग के फायदे भी जाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी और घाट क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग शिविर में करीब चार हजार लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मौसम खराब होने के कारण योग का आयोजन विभिन्न स्थानों पर करना पड़ा। गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पतंजलि योग समिति, नेहरू युवा केंद्र, जाखेश्वर शिक्षण संस्थान और जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। बदरीनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर परिसर में डीएम आशीष जोशी के साथ जिले के अधिकारियों ने और गोपेश्वर पुलिस मैदान में पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने पुलिस के जवानों के साथ एक घंटे तक योग किया। भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी अनीता डिमरी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने गोपेश्वर के दीन दयाल पार्क में योगासन किए। पीपलकोटी में टीएचडीसी के अधिकारियों ने विष्णुगाड परियोजना के मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग किया। टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने कहा कि योग रोगियों के लिए एक चिकित्सा पद्धति हो सकती है, लेकिन आम लोगों के लिए एक साधना भी है। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रघुवीर बर्तवाल, जिला नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, मंगला कोठियाल, योगाचार्य प्रदीप थपलियाल, संगीता नेगी और बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें