फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

सब कुछ योजना अनुसार रहा तो जुलाई माह से खत विशायल के 24 गांवों की आबादी को इलाज के लिए 35 किमी दूर विकासनगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लोगों को घर के पास ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोटी कॉलोनी स्थित अस्पताल के भवन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जुलाई के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यहां महिला चिकित्सक समेत दो चिकित्सकों और एक फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी।
मालूम हो कि 70 के दशक में सिंचाई विभाग ने लाखों रुपये की लागत से कोटी कॉलोनी में अस्पताल का निर्माण किया। जिससे प्रोजेक्ट साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ ही आसपास के गांव भी लाभान्वित होते थे, लेकिन राज्य निर्माण के बाद प्रोजेक्ट का काम बंद होने के बाद सिंचाई विभाग ने अस्पताल का संचालन बंद कर दिया। जिसके बाद से लोगों को इलाज के लिए विकासनगर और कालसी पर निर्भरता बढ़ गई। ऐसे कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिले से उनकी जान पर खतरा मंडराता रहता। बीते साल स्वास्थ्य विभाग ने यहां अस्पताल के संचालन की ठानी। पूर्व में अस्पताल के नया भवन बनाने और पुराने भवन में ही अस्पताल संचालन को लेकर विभाग में ऊहापोह की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में सिंचाई विभाग के भवन हस्तांतरण पर सहमति देने के बाद करीब 13 लाख रुपये की लागत से भवन मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण भाव सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, सरदार सिंह, विशन सिंह चौहान, कुंवर सिंह नेगी, सूरत सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि अस्पताल खुलने से खत विशायल के साथ ही खत अठगांव, सिलगांव और बमठाड़ के भी कुछ गांवों भी लाभान्वित होंगे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव दत्त ने बताया कि कार्यदायी संस्था जल विद्युत निगम को शीघ्र कार्य पूरा कराने को कहा गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांव की आबादी होगी लाभान्वित
अस्पताल शुरू होने पर डिमऊ, रूपऊ, मुंडवाण, डांडा, दसेऊ, पाटा, सराड़ी, कांडी, ऊभरिऊ, मंडोली, तुनियाया, कोटी, कोटी कॉलोनी, जामुवा, अस्टी समेत 24 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें