फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के चार साल बेमिसाल : राम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने सोमवार को सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत छरबा में मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के चार साल बेमिसाल बताते हुए उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने हड्डोवाला गांव स्थित तालाब के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया और शीतला नदी किनारे मोक्ष धाम के पास पौधरोपण किया। इसके बाद संतोषी माता मंदिर के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के चार साल बेमिसाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया में देश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। गरीब वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत आज गरीब आदमी के घर में भी गैस जलने लगी है। देश भर में अनेक योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2014 से पहले देश में रोजाना करीब ढाई किमी सड़कें बनती थीं वहीं अब रोजाना 29 किमी सड़कें बन रही हैं। प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीतियों के दूरगामी परिणाम आएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सीडीओ पीके पांडेय, खंड विकास अधिकारी शकुंतला शाह, ग्राम प्रधान सीमा देवी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें