फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ताल में नहीं विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो रेडियोलॉजिस्ट है और न ही एक्सरे तकनीशियन। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य के दोनों कक्षों ताले लटके हैं। लोगों को एक्सरे कराने और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 50 किमी से अधिक दूरी तय कर कर्णप्रयाग और रानीखेत जाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भधात्री महिलाओं को उठानी पड़ती है। ब्लाक सभागार में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बाल विकास की बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित कई मुद्दे उठे।
विज्ञापन

बैठक में शिशु मृत्यु दर में कमी आना के अलावा सीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की बात भी रखी गई। प्रमुख सुमति बिष्ट ने कहा कि अस्पताल में महिला ही नहीं बल्कि रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे तकनीशियन भी नहीं है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने के चलते संस्थागत प्रसव की संख्या में कमी आ रही है। चिकित्साधीक्षक डा. मनीभूषण पंत ने कहा कि अस्पताल में डाक्टरों सहित कुल स्वीकृत 40 पदों में से केवल 13 पदों पर की कर्मी नियुक्त हैं। शेष पदों पर नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि यदि अस्पताल में जल्द डाक्टरों की नियुक्ति नहीं होती तो लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि लीलाधर जोशी, पूर्व प्रमुख जानकी रावत, एसबीएमए के राजेंद्र रावत सहित प्रधान, क्षेत्रपंचायत सदस्य, आशाएं, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकत्रियां समेत 90 से अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें