कर्णप्रयाग। ब्लॉक के विद्यापीठ बस्ती डिम्मर में सिंचाई विभाग की ओर से बने चेकडैम के क्षतिग्रस्त होने से मकानों को पिंडर नदी से खतरा हो गया है। आवास विकास समिति के अध्यक्ष सत्य प्रसाद खंडूड़ी, हर्षवर्द्धन डिमरी, महेश चंद्र डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी आदि ने बताया कि वर्ष 2013 में पिंडर नदी में आई बाढ़ से सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई बार शासन-प्रशासन और सिंचाई विभाग से चेकडैमों का नव निर्माण करने की मांग की, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नहीं हुए। उन्होंने पिंडर नदी के तट पर जल्द चेकडैम निर्माण की मांग की।