फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नेगी दा की जांच कर स्थिति बताई सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में भर्ती लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत में अब सुधार है। डॉक्टरों की जांच के बाद शनिवार को नरेंद्र सिंह नेगी परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नेगीदा को देखने के लिए जिला चिकित्सालय में प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नेगी दा ने प्रशंसकों को अपने स्वस्थ होने की सूचना मीडिया के माध्यम से दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को घाट ब्लाक के रामणी गांव में एक वीडियो शूटिंग के बाद अचानक लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर रात दो बजे जिला चिकित्सालय आई। डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार है। शनिवार को भी डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य जांचा और एहतियात एंबुलेंस से उन्हें परिवार के साथ देहरादून रवाना किया। सीएमएस डा. विराज शाह ने कहा कि नेगीदा को कमजोरी के चलते घबराहट हुई और चक्कर आए थे। उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें