फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निवारण शिविर में दर्ज हुई 19 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। जिला प्रशासन की ओर से जौरासी गांव में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों की 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 शिकायतों का डीएम आशीष जोशी ने मौके पर निस्तारण किया। अन्य चार शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। गोविंद लाल ने गांव में खेल मैदान बनाने, गोकुल लाल ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की तो सौंणी देवी ने विकलांग पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज की। सरस्वती देवी ने बरसात से क्षतिग्रस्त गोशाला निर्माण के लिए मदद देने, जसराम ने जूनियर हाईस्कूल जौरासी के क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण करने, हेमंती देवी ने वन पंचायत की भूमि पर चहारदीवारी निर्माण करने, मालमती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने, सोणू लाल ने उज्जवला योजना का लाभ देने आदि की मांग उठाई। डीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों की शिकायतें विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के आदेश दिए। शिविर का प्रचार न होने के चलते आसपास के ग्रामीण शिविर में शामिल नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिविरों के आयोजन की सूचना देने की मांग उठाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह, एसडीएम रोहित मीणा, सत्येंद्र कंडारी, प्रेम सिंह नेगी, विपिन पंत, केएन जोशी, मदन सिंह, मनोज कार्की, संजय नेगी, राजेंद्र गुर्साइं और देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें