फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार होने पर झूम उठे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला। नगर और ग्रामीण इलाकों में ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने चांद को देखकर दुआएं मांगी और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही चांद रात में लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। उधर, ईद-उल-फितर की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी क्षेत्र में सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद के चांद का दीदार किया। इसके बाद उन्होंने इफ्तार कर नमाज अदा की और छतों और ऊंची इमारतों से चांद को देखा। नगर क्षेत्र डोईवाला के अलावा तेलीवाला, कुड़कावाला, नयामवाला, बुल्लावाला, भोगपुर, हंसूवाला, भानियावाला और जौलीग्रांट आदि क्षेत्रों में लोगों ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी भी की। शनिवार को ईद के मुकद्दस मौके के लिए लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। खासतौर से कपड़ों, जूतों और चूड़ियों की दुकानों पर भीड़भाड़ रही। देर शाम तक लोगों के बाजारों में रहने से रौनक रही। पुलिस प्रशासन ने भी ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

यहां पढ़ी जाएगी नमाज
ईदगाह, मस्जिद वक्त
ईदगाह तेलीवाला सुबह 9:00 बजे
जामा मस्जिद डोईवाला सुबह 9:30 बजे
ईदगाह कुडकावाला सुबह 9:30 बजे
ईदगाह न्यामवाला सुबह 9:30 बजे
जामा मस्जिद नूरानी भानियावाला सुबह 9:00 बजे
जामा मस्जिद जौलीग्रांट सुबह 9:30 बजे

अलविदा की नमाज में अमन चैन की दुआ
नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने खुदा से देश दुनिया में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। शुक्रवार को मस्जिदों में दोपहर से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के बाद नमाजियों ने गरीबों और मिसकिनों को जकात और फितरे की रकम दी। अलविदा जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें