फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चली टैक्सी, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/गैरसैंण/देवाल। टैक्सियों पर स्पीड गवर्नर लगाए जाने के विरोध में टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। टैक्सी चालकों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार से स्पीड गवर्नर के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में कर्णभूमि टैक्सी यूनियन, मां उमा देवी सूमो यूनियन, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण की टैक्सी यूनियनों के चालकों ने राज्य सरकार पर उपेक्षाओं का आरोप लगाया। टैक्सी-मैक्सी वाहनों की हड़ताल के चलते और बसों का संचालन कम होने की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमा देवी टाटा सूमो यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण भट्ट, कर्णभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी, थराली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह, नारायणबगड़ के दरवान सिंह आदि ने कहा यदि राज्य सरकार ने जल्द इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें