ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे यूसीए-यूजेवीएनएल सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे रोमांचकारी सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ब्लू ने नैनीताल को दो रनों से हरा फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने 46.3 ओवरों में 239 रन बनाए। मोहित हांडा ने 54, रोहन आर्य ने 38, समीर, भरतवीर ने 26-26, समद ने 25, शुभम ने 24 और नीतिश राणा ने 20 रन की पारी खेली।
जवाब में खेलने उतरी नैनीताल की टीम 49.2 ओवरों में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। किशोर भंडारी ने 83, सौरभ रावत ने 75 रन की पारी खेली। देहरादून ब्लू की ओर से भरतवीर ने चार, रोहन आर्य, रजत परमान ने दो-दो अैर नमन ने एक विकेट लिया।
इस मौके पर यूसीए के उपाध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा, मनदीप अग्रवाल, चंद्रकांत आर्य, इंदर सिंह जेठा, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।