फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी यात्रा मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने मां नंदा देवी स्वनुल लोकजात यात्रा मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई। यात्रा समिति ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि यात्रा का पैदल मार्ग कई स्थानों पर आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ा है। ऐसे में यात्रा के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आगामी 15 सितंबर से मां नंदा देवी स्वनुल लोकजात यात्रा का आयोजन होना है। यात्रा 40 किलोमीटर तक निर्जन क्षेत्र में जाएगी, लेकिन यात्रा मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। यात्रा पड़ावों पर यात्रियों के रुकने की भी कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने यात्रा मार्ग सुधारीकरण और पड़ावों पर अस्थायी शेड बनाने की मांग उठाई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, हरकी देवी, नर्वदा देवी, पूर्णी देवी रघुवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें