फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान न होने पर फूटा मदरसा शिक्षकों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दो साल से मानदेय का भुगतान होने पर बुधवार को मदरसा शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बुलाकीवाला स्थित मदरसा तहफीजुल कुरआन में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि बीते दो साल से शिक्षक बिना मानदेय भुगतान के शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मानदेय भुगतान न होने से उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के करीब 700 मदरसा शिक्षकों को आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। कहा मानदेय न मिलने से शिक्षकों की ईद फीकी रहने की आशंका है। कहा शीघ्र मानदेय भुगतान न होने से उन्हें आगामी जुलाई माह से चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रशिक्षित शिक्षकों को 12 हजार और अप्रशिक्षित शिक्षकों को छह हजार मानदेय दिया जाता है। आरोप लगाया कि मार्च माह में ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मानदेय की धनराशि मुहैया करा चुकी है जिसके बावजूद शिक्षकों को मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद इस्लाम, खालिद, हसन, मोहम्मद अंजार, शमीम, सरफराज नवाज, खालिद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें