गैरसैंण। स्थानीय युवा संगठन ने तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में संगठन के सदस्यों ने कहा कि सीएचसी में लंबे समय से सर्जन व फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। इससे लोगों को श्रीनगर और रानीखेत अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार व अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्थाएं आदि सुधारने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राकेश उप्रेती, दीपक सिंह, राजेंद्र रावत, देवेंद्र बिष्ट, गुड्डू लाल, जसवंत सिंह बिष्ट, कमलेश, संजय व राकेश कुमार आदि शामिल थे।