फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को खुलेंगे भगवान घंटाकर्ण मंदिर मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण मंदिर के कपाट 15 जून को भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस दौरान माणा गांव में तीन दिवसीय जेठ पुजै मेला भी आयोजित होगा। मेले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी शिरकत करेंगे। माणा गांव में भोटिया जनजाति के ग्रामीणों के आराध्य देव और बदरीनाथ के क्षेत्रपाल भगवान घंटाकर्ण का मंदिर स्थित है। हर वर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद 15 जून को घंटाकर्ण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाते हैं। इस दौरान अपने आराध्य को नए अनाज का भोग और पूजा-अर्चना करने के लिए प्रवासी भी अपने पैतृक गांव लौटते हैं। श्री घंटाकर्ण मेला समिति माणा के अध्यक्ष मोहन सिंह मोल्फा और ग्राम प्रधान पंकज बडवाल ने बताया कि जेठ पुजै मेले में लोकगायक किशन महिपाल के गीतों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें