फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा तीर्थयात्रियों से भरा पीकप वाहन, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन हनुमान चट्टी के समीप अनियंत्रित होकर करीब दस मीटर नीचे एक छानी (अस्थायी मकान) के ऊपर जा गिरा। हादसे में सात लोग घायल हो गए। वाहन में एक ही परिवार के 13 बच्चों समेत 28 तीर्थयात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। सभी तीर्थयात्री उत्तरप्रदेश के मोदीनगर के निवासी हैं। बदरीनाथ पुलिस ने ओवर लोडिंग और लापरवाही के आरोप में चालक हरिओम पुत्र भागमल निवासी बेगमाबाद, मोदीनगर, यूपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे बदरीनाथ के दर्शन कर तीर्थयात्री वाहन से लौट रहे थे। बदरीनाथ से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनुमान चट्टी पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस मीटर नीचे छानी में जा गिरा। दुर्घटना में सोनू राम, रजनीश, मोहन चंद्र, नोवित, पूनम, ज्योति और राजू कश्यप सभी निवासी बेगमाबाद, मोदीनगर, उत्तर प्रदेश निवासी घायल हो गए। बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।
बदरीनाथ थाने के थानाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वाहन मालिक हरिओम स्वयं गाड़ी चला रहा था। आगे की सीट पर चालक समेत तीन लोग बैठे थे, जबकि वाहन के पीछे 13 बच्चों समेत 25 लोग बैठे थे। ओवर लोडिंग में पुलिस कार्रवाई न हो, इससे बचने के लिए वाहन को पीछे से पूरी तरह से बरसाती से ढका गया था। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों का तत्काल मौके पर ही चालान किया जा रहा है। ऐसे वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें