देवप्रयाग। मां की खुदकुशी के मामले में पिता, दादी और बुआ के न्यायिक अभिरक्षा में जेल के बाद पुलिस ने बच्चे को नाना के सुपुर्द कर दिया है। हिंडोलाखाल थाने के अंतर्गत कुमराड़ा गांव में 8 जून को ममता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार, मृतक का शव रसोई में दुपट्टे में लटकता मिला था। मृतका के पिता वीर सिंह की दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर, पति उत्तम सिंह, सास जमुना देवी और ननद कविता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तीनों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल धीरजमणि बलूणी ने बताया कि मृतका ममता देवी के बेटे कार्तिक की जिम्मेदारी लेने के लिए कई रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। जिस पर उसे नाना वीर सिंह को सौंप दिया गया।