ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति खत बहलाड़ की ओर से नागथात स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह खेल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए गांव वाइज कबड्डी तीन व्यक्ति में उटेल ने दसेऊ ए की टीम को हरा खिताब कब्जाया। सात व्यक्ति में टिपोऊ गांव की टीम ने भंजरा की टीम को मात दी। वॉलीबाल में लखस्यार गांव की टीम ने बागी को हरा खिताब कब्जाया। लखस्यार गांव के सचिन को मैन ऑफ द मैच और संदीप बागी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
कैरम सिंगल में दिगंबर ने जयदीप और कैरम डबल ने मरोज लारा की टीम ने विवेक चौहान की टीम को हरा मैच अपने नाम किया।
शतरंज में नरेंद्र तोमर ने कलम सिंह चौहान को मात दी। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में मुस्कान प्रथम, मौली दूसरे और आरुषी तीसरे स्थान पर रही। पंजा कुश्ती में कमल राणा ने राजा तोमर को हरा खिताब कब्जाया। सामान्य ज्ञान में नितेश रावत प्रथम, राहुल चौहान दूसरे और वेकेश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सुचित चौहान ने बाजी मारी। अभिनव चौहान दूसरे और श्रीशांत चौहान तीसरे स्थान पर रहे। ढोल वादन में ढोल वादरकों ने ढोल, दमाऊ और रणसिंगा की धुनों की ऐसी प्रस्तुति दी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। लक्की ड्रा में टिपराड़ के नरेंद्र सिंह को बाइक मिली। मंच संचालन पूरण सिंह चौहान ने किया।
इस मौके पर संरक्षक महावीर चौहान, अध्यक्ष नरेश चौहान, नरेंद्र तोमर, कृष्ण दत्त उनियाल, जयपाल, सुरेंद्र सिंह, रणवीर, खत स्याणा गजेंद्र चौहान, खत अध्यक्ष मोहर सिंह, इंदर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान शमशेर चौहान, प्रधान सावित्री देवी, पूरण सिंह, प्रधान चरण सिंह चौहान, अर्जुन दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।