कर्णप्रयाग। डिम्मर के ग्रामीणों ने भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चारों से पूजा कर उन्हें नए अनाज का भोग लगाया। मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त पर ग्रामीणों ने गांव के पौराणिक मंदिर में विश्वकर्मा देवता की पूजा की और नए अनाज का रोट, मालपूआ और दाल-भात का भोग लगाया। दोपहर को गांव के पौराणिक चौंरीचौक में विश्वकर्मा देवता के पश्वा ने अवतरित होकर गंगा जल से स्नान किया और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर देवता के पुजारी मोहन लाल, दिनेश चंद्र, बलवीर लाल, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी और मोहन प्रसाद आदि मौजूद थे।