फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन में कलाकारों के अभिनय रहे सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जयश्री राम रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया।
सिमली गांव में राम-भरत मिलन का मंचन देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। गिरसा गांव में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। गौचर के बमोथ गांव में आयोजित रामलीला में रावण छल से सीता का हरण करता है और पंचवटी में सीता को नहीं देखकर राम वियोग करते हैं। वहीं बिडोली गांव में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जन्म के साथ ही रामलीला का शुभारंभ हुआ, जबकि नारायणबगड़ के डुंग्री गांव में राम ने रावण का वध कर विभीषण को लंका का राजा बनाने का मंचन किया गया। इस मौके पर जय श्री राम रामलीला कमेटी के राजेश जोशी, अनिल खंडूड़ी, सुभाष गैरोला, प्रभुकांत डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, गजेंद्र प्रसाद डिमरी, सिमली में हरेंद्र लडोला, नंदन सिंह, हरि सिंह, गिरसा में अनूप चौहान, जितेंद्र पंवार, बिडोली बसंत रावत, बीरेंद्र रावत, बमोथ में धन सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें