फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से नहीं मिला मिट्टी का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक में पूर्ति विभाग दो साल से मिट्टी का तेल आवंटित नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग से जल्द मिट्टी तेल आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

हरमनी गांव के मंगल सिंह ने बताया कि अप्रैल 2016 से उपभोक्ताओं को मिट्टी का तेल नहीं मिला है। जयवीर सिंह ने कहा कि पिंडर घाटी की बिजली लाइन सिमली से नारायणबगड़ तक अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में बरसात में कई दिनों तक पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाक के तीन सौ से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। लगातार शिकायत के बाद भी पूर्ति विभाग मिट्टी के तेल का आवंटन नहीं कर पाया है। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में भी लंबे समय से मिट्टी तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह ने जल्द पूर्ति विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी तेल आवंटित करने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी एसआर नौटियाल ने बताया कि मिट्टी के तेल की आपूर्ति प्लांट से ही कम हो रही है। नारायणबगड़ में मिट्टी तेल की आपूर्ति करने के लिए संबंधित सप्लायर को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द नारायणबगड़ में मिट्टी तेल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें