फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण सूची में नाम आने पर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऑल वेदर रोड कटिंग के गजट नोटिफिकेशन में देवप्रयाग शांति बजार स्थित मकानों और दुकानों के स्वामियों का नाम आने से लोग असमंजस में हैं। ग्रामीणों ने एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेज स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों तरफ की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें शांतिबजार का एक बड़ा हिस्सा भी अंकित किया गया है। जबकि यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग सेे 50 मीटर नीचे है। साथ ही संगम जाने वाले यात्रियों का केवल एक मात्र रास्ता भी है। ऐसे में इस स्थान को आल वेदर रोड कटिंग में लिया जाना लोगों को समझ नही आ रहा है। स्थानीय निवासी माधव पंचपुरी, विनोद भट्ट, राजेश पंचपुरी, विनायक आदि का कहना है, कि इस स्थान का ऑल वेदर रोड से कोई संबंध नहीं है। बावजूद उनके मकानों व दुकानों को अधिग्रहण सूची में रखा गया है। स्थानीय निवासियों ने एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेज स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है। वहीं अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भूमि का आगणन पहले किया गया था, उस समय इस स्थान को क्यों लिया यह बताना मुश्किल है, लेकिन अगर लोगों की शिकायत आती है, तो सक्षम अधिकारी को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें