फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना लागू करने को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर। उत्तराखंड श्रमिक संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है।
मंगलवार को समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में कर्मियों ने कहा कि अंशदायी पेंशन योजना लागू करने पर कर्मियों में असंतोष व्याप्त है। कहा कि पुरानी पेंशन योजना में जीपीएफ की व्यवस्था थी, जिससे कर्मी अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस निधि का उपयोग करता था, लेकिन वर्तमान में कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कर्मियों में सरकार के प्रति हताशा व निराशा है। कर्मियों ने वर्ष 2004 से पूर्व की पेंशन योजना को शीघ्र लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर संगठन के संयोजक महावीर प्रसाद मलेठा, सचिव जसवंत सिंह असवाल व महासचिव रामप्यारे भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें