फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर के ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ की क्षेत्रपाल त्यूंण देवता की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव के ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर स्थित क्षेत्रपाल त्यूंणा देवता की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा-अर्चना कर नए अनाज का भोग अर्पित किया। ब्रह्मबेला पर आचार्यों ने दोपहर में देवता को नए अनाज का रोट, मालपूवे, हलवा, दाल-चावल का भोग लगाया। पंडित अशोक डिमरी ने बताया कि पौराणिक काल से भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने के बाद धाम के डिमरी पुजारियों की ओर से चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संपादित करने के लिए क्षेत्रपाल त्यूंणा देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर अनिल डिमरी, योगेंद्र प्रसाद डिमरी, दीपक, विकास, कन्हा सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें