फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लग रही पॉलिथीन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

शहर को सुंदर और इको फ्रेंडली बनाने का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है। कुछ दिन तक पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के पालिका प्रशासन ने अभियान को फिर से ठंडे में बस्ते में डाल दिया है। जिसके चलते शहर में फिर से पॉलिथीन नजर आने लगी है। धड़ल्ले से पॉलिथीन में सामान बेचा औैर खरीदा जा रहा है।
दिनों दिन बढ़ रहे पॉलिथीन के उपयोग से नगर पालिका का ट्रंचिग ग्राउंड भी भरने लगा है। कूड़ा निस्तारण की समस्या तक खड़ी हो गई है। बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं। सब्जी खरीदनी हो या फिर कपड़ों की खरीददारी करनी हो सब पॉलिथीन में ही बचा और खरीदा जा रहा है, जबकि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद से पॉलिथीन पूर्णत: प्रतिबंध है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के बाद शहर में पॉलिथीन पर रोक लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन पालिका प्रशासन के ढिलाई बरतते ही पॉलिथीन का प्रचलन फिर से शुरू हो गया। मुख्य बाजार में इन पॉलिथीन बैग का प्रयोग आम है। इन पॉलिथीन के प्रयोग से वातावरण को भी खासा नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को दुबारा से शहर में अभियान चलाने को निर्देशित किया जाएगा। पॉलीथिन पर पूर्णत: रोक न लगने तक अभियान जारी रहेगा। - जितेंद्र कुमार, एसडीएम/प्रशासक नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें