फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली पोल, सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से कई गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यदि पालिका प्रशासन ने समय रहते बंद नालियों और चोक सीवर व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया तो इसका खामियाजा लोगों को मानसून में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद सराय गली, एक्सचेंज रोड, सिनेमा गली, 14 फीटा रोड, गुरुद्वारा गली आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिनेमा गली में दुकान चलाने वाले रोमी बजाज, प्रदीप डंग, अंकुर अग्रवाल, पिंटू राणा, प्रतीक अग्रवाल, नीरज ठाकुर, शुभम राणा आदि का कहना है कि हर साल पालिका की गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। गलियों में ढाल और नालियां न होने के कारण पानी को निकलने की जगह नहीं मिलती। जिसके चलते अक्सर बारिश होने पर क्षेत्र की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम/प्रशासक नगर पालिका जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पालिका कर्मियों को निर्देशित कर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें