फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुरु लागी तेरी पानी पीवी ना... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति खत बहलाड़ की ओर से आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का तीसरा दिन बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के नाम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जुबिन ने महासू वंदना के साथ किया। जुबिन के गीतों पर लोग जमकर झूमे। वॉइस इंडिया किड्स फेम सृष्टि रावत ने भी अपने गीतों की धुनों पर लोगों को खूब नचाया। जुबिन के मामा राजेंद्र चौहान और मामी रजनी चौहान ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली के कप्तान रह चुके रविंद्र पहल और बंगाल वायरस के खिलाड़ी श्रीकांत तिवतिया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के जुरु लागी तेरी पानी पीवी ना, नौजो किचे वि खायी न, ओ साथी ओ साथी तेरी चिठ्ठी पतरी आयी न गीत पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उनके मैना करेदी ऐसी बात गोरी छोड़ी दे मेरो हाथ, नीरू चलो घुमेंदी, आगे बाढेणी तेरे कान रे झुमके गीत पर लोग जमकर झूमे। दर्शक दीर्घा में मौजूद हर एक व्यक्ति इन गीतों नाचता नजर आया। इसके बाद सृष्टि रावत के झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गीत गाते ही पूरा परिसर तालियों से गूंजने लगा। उनके जमिना को पाणी गीत पर लोक जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गायक सन्नी दयाल, मनोज सागर, विशाल तोमर, अज्जू तोमर ने भी लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। इससे पूर्व सात व्यक्ति कबड्डी का उद्धघाटन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जुबिन के पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने किया। तीन व्यक्ति कबड्डी में उटेल ने दसेऊ की टीम को हराया। सात व्यक्ति में कुईथा ने महासू क्लब विनोऊ को मात दी। नवयुवक संघ ठलीन ने गांगरो को हराया। ग्राम डांडा ने पानुवा को मात दी। इस मौके पर संरक्षक महावीर चौहान, अध्यक्ष नरेश चौहान, नरेंद्र तोमर, कृष्ण दत उनियाल ,जयपाल ,सुरेंद्र सिंह, रणवीर ,खत के स्याणां गजेंद्र चौहान, समशेर चौहान, इंद्र सिंह नेगी, खत अध्यक्ष मोहर सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें