बदरीनाथ। भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के बाद तीर्थयात्री देश के अंतिम गांव माणा में देश की अंतिम चाय की दुकान में चाय की चुस्कियां लेने पहुंच रहे हैं। यात्री इन यादगार लम्हों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।
चाय की दुकान के मालिक चंद्र सिंह बड़वाल बताते हैं कि इन दिनों यहां तीर्थयात्री भारी संख्या में आ रहे हैं। दुकान के समीप व्यास पोथी है जहां पर वेदव्यास ने अठारहवें पुराण महाभारत की रचना की थी। इससे कुछ दूरी पर गणेश गुफा है जहां गणेश जी ने महाभारत को लिपिबद्ध किया था। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि माणा गांव पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थली है। यहां व्यास गुफा, गणेश गुफा, सरस्वती नदी, भीम पुल स्थित है। इसी क्षेत्र से होते हुए पांचों पांडव स्वर्ण गए थे।