फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कालरशिप परीक्षा में 150 छात्रों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लक्ष्य इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में शहर के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इंस्टीट्यूट के प्रबंधक जितेंद्र धीरवाण व प्रबंधक निदेशक विनिल बिष्ट ने बताया कि आयोजित परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को संस्थान में निशुल्क पंजीकरण के साथ ही एक माह तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में सफल अन्य पांच प्रतिभागियों का संस्थान में निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। बताया कि दिव्यांगों व आर्थिक रूप से अति कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ ही अनाथ बचों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी गिरीश पैन्यूली, वृजेश भट्ट व फैकल्टी के हिमांशु भरद्वाज, प्रशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, पूजा गुसांई, रुचि ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें