फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीएस को प्रभावी बनाने के लिए छात्रों से लेंगे फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के विरोध के बीच विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से फीडबैक मांगा है। इसके अलावा विवि की ओर से गठित कमेटी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर उक्त शैक्षिक प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कुलपति को संस्तुति देगी। छात्र-छात्राओं को 15 जून तक विवि की ई मेल आईडी- cbcs.hnbgu@gmail.com पर फीडबैक देना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार गढ़वाल विवि आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शैक्षिक सत्र 2015-16 से स्नातक एवं परास्नातक में सीबीसीएस लागू कर चुका है। संसाधनों व शिक्षकों की कमी और व्यवहारिक कठिनाईयों को देखते हुए विवि के छात्र संगठन शुरू से ही इसके विरोध में हैं। वर्तमान में इसके विरोध में छात्र संघ आंदोलनरत भी है। विवि के अनुसार, उक्त शैक्षिक प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए तीन सालों में काफी प्रयास किए गए हैं। यह प्रणाली अभी प्रारंभिक दौर में है। इसको अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभी सुधार की जरूरत है। इसलिए विवि ने इसकी समीक्षा करने के लिए कमेटी गठित की है। इसकी सूचना विवि ने वेबसाइट में अपलोड करते हुए कहा है कि कमेटी सीबीसीएस प्रणाली पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की प्रतिक्रिया लेकर कुलपति को सिफारिश देगी। साथ ही छात्र-छात्राओं से विवि ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लेगा। ताकि सीबीएस संचालन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें