नारायणबगड़। ब्लॉक मुख्यालय के नारायणबगड़ के गांव में बंदरों के कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार सुबह गांव के बुजुर्ग त्रिलोक सिंह नेगी घर के आंगन में बैठे थे कि अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घर के अन्य सदस्यों ने बंदरों को भगाया। बुजुर्ग के चेहरे और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। ग्रामीण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। उपचार के बाद उनकी स्थित सामान्य है।