फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों का तहसील कार्यालय में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का तहसील कार्यालय में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने परियोजना प्रबंधन कंपनी पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्वीत, चोपड़ा, कोटेश्वर, सेम मंदोली के ग्रामीण पिछले 2 माह से 12 सूत्री मांगों के लिए कोटेश्वर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में उनकी परियोजना समन्वयक के साथ एसडीएम की मध्यस्थता में रोजगार व भुगतान के मसले पर वार्ता असफल रही। परियोजना समन्वयक के असमर्थता जताने के बाद प्रभावित तहसील कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। प्रभावितों ने शुक्रवार को भी तहसील कार्यालय में धरना दिया। इस अवसर पर प्रभावितों ने आक्रोश जताया कि कंपनी उनको ना तो पैकेज का भुगतान कर रही है और ना ही रोजगार। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह रावत, आनंद सिंह , अवतार सिंह , बलवीर सिंह, रेखा, गंगा सिंह , शांति देवी, विजया, नीमा, सोबती, लक्ष्मी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें