फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल निदेशक ने किया जिम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के नव नियुक्त खेल निदेशक ने बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम व जिम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम की खस्ता हालात को जल्द दुरुस्त करने की बात कही है।
विज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर स्थित जिम की खस्ताहाल स्थिति पर कड़ा आक्रोश जताया था। छात्रों की शिकायत पर नव नियुक्त खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट ने शुक्रवार को बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम व जिम का निरीक्षण किया। डा. एसएस बिष्ट ने कहा कि जल्द ही जिम की साफ सफाई व उपकरणों की मरम्मत कर दी जाएगी। निरीक्षण के बाद डा. बिष्ट ने डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल से इस संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, आयुष मियां आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें