फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मलबा आने से पांच घंटे बदरीनाथ हाईवे रहा बाधित-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश से बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को पांच घंटे बाधित होने से इस दौरान बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा भी प्रभावित रही। प्रात: नौ बजे बीआरओ के मजदूरों ने मशीनों की मदद से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इसके साथ ही यात्रा भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे बलदौड़ा में मलबा आने से बाधित हो गया। शुक्रवार तड़के पांच
बजे फिर बारिश शुरू होने से हाईवे से मलबा नहीं हटाया जा सका। आठ बजे बारिश बंद होने पर बीआरओ के मजदूरों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया और एक घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। निर्जन क्षेत्र होने से तीर्थयात्रियों को अपने वाहनों में ही हाईवे सुचारु होने का इंतजार करना पड़ा। हाईवे खुलने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु कराने को पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें