थराली। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशिक्षित दाइयों ने तहसील में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। दाइयों ने कहा कि 18 सालों से महज 400 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। कहा कि यदि एक सूत्री मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
तहसील मुख्यालय पर देवाल, थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लाक की प्रशिक्षित दाइयों ने प्रदर्शन किया। दाइयों ने कहा कि मुख्य चौराहे से तहसील कार्यालय तक जुलूसस निकालकर प्रदर्शन किया और मानदेय पांच हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की। उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में विमला जोशी, सुभागा देवी, शकुंतला देवी, दुर्गा देवी, कस्तुरा देवी, भवानी देवी, मुन्नी देवी, सरिता देवी, मीना देवी भवानी देवी सहित 60 से अधिक प्रशिक्षित दाइयां मौजूद थीं।