फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन में दिखी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

नागथात। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मुंशी गांव में चार दिवसीय प्रवासी मिलन समारोह का शुभारंभ हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजाधिकारी टीकम सिंह तोमर ने किया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर हारुल, तांदी, झैंता और रासो नृत्य की ऐसी प्रस्तुति दी कि हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। रेंजाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से संस्कृति के संवर्धन को बढ़ावा मिलता है। युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को समझ पाती है। सम्मेलन में सुबह के समय योग, व्यायाम का आयोजन किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी, रास्ता, झील के आसपास सफाई अभियान चलाया। देर रात तक पंचायती आंगन में लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। इस सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश और स्थानों में जाकर बसे लोग परिवार समेत गांव पहुंचते हैं। इस मौके पर प्रधान दिनेश तोमर, अध्यक्ष आनंद तोमर ,जगत सिंह, रणवीर सिंह, सुंदर सिंह, नंदवीर सिंह, दोलत सिंह, लुदर सिंह, जयपाल सिंह, चैन सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश, हुकम पदू, संतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें